शून्य से शिखर की परिभाषा "माँ"


ब्लॉग की शुरुआत आज हो गई ,धम्म धम्म की आवाज नही मिलेगी आपको,क्योंकी मैने  शब्दो की टांग खींच डाली है ,शब्द आम आदमी बन परे है ।सपनो की उड़ान छीले हुए पंखों से पाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है ।आइये आपका स्वागत है भंवर के दिल की गलियों मे । ।स्वछंद लिखने के लिये आत्मीय बल का प्रयोग करने की सफल कोशिश ही सामाज मे आपको स्थापित कर पाती है ।विश्व के भारत के मुख्य पटल से कोसों दुर बिहार के सारण मे जब कभी मैने कदमो को बढ़ाया एकाएक कल्पनाओ की आँधीयों के साकारात्मक और नाकरत्मक पहलू ने आगे बढ़ने मे मदद की ।आज पहला ब्लॉग लिखने की ललक काफी कूछ लिख देने की ओर ले जा रही है ।खैर, सोचा आज पहला ब्लॉग किसे समर्पित करूँ तभी लगा की जो आपके दिल मे हो उसे समर्पित करना लाज़मी है ।आप सबों की तरह ही मेरे दिल की मालकिन मेरी माँ ही है ।माँ अद्भुत देन है इस सॄष्टि की संस्कृति के लिये ।कल एक कविता मिली किसी सज्जन ने मुझे भेजी थी मै यहां उसे नीचे पोस्ट करूँगा चुकी कविता के शब्द इतने प्यारे है जो पढ़ मै खुद को रोक नी पाया ।
...............माँ.........
माँ... संवेदना है, भावना है, एहसास है, 
माँ... जीवन के फूलों में खुशबु का वास है, 
माँ... रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है, 
माँ... मरुथल में नदी, या मीठा सा झरना है, 
माँ... लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है, 
माँ... पूजा की थाली है, मंत्रो का जाप है, 
माँ... आँखों का सिसकता हुआ किनारा है, 
माँ... गालों पे पप्पी है, ममता की धारा है, 
माँ... झुलसते दिलो में कोयल की बोली है, 
माँ... मेहँदी है, कुमकुम है, सिंदूर है, रोली है, 
माँ... मेरी कलम है, दवात है, श्याही है, 
माँ... परमात्मा की स्वयं एक गवाही है, 
माँ... त्याग है, तपस्या है, सेवा है, 
माँ... फूंक से ठंडा किया हुआ कलेवा है, 
माँ... अनुष्ठान है, साधना है, जीवन का हवन है, 
माँ... जिंदगी के महोल्ले में आत्मा का भवन है, 
माँ...चूड़ी वाले हाथो के मजबूत कन्धों का नाम है, 
माँ... काशी है, काबा है और चारो धाम है, 
माँ... चिंता है, याद है, हिचकी है,
माँ... अपने बच्चे की चोट पर सिसकी है, 
माँ... चूल्हा, धुंआ, रोटी और हाथों का छाला है, 
माँ... जिंदगी की कड़वाहट में अमृत का प्याला है, 
माँ... पृथ्वी है, जगत है, धुरी है, 
माँ... माँ बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी है, 
माँ-माँ की ये कथा अनादि है, ये अध्याय नहीं है, 
 माँ-का जीवन में कोई पर्याय नहीं है, 
माँ- दुःख में सुख का एहसास है,
माँ - हरपल मेरे आस पास है ।
माँ- घर की आत्मा है,
माँ- साक्षात् परमात्मा है ।
माँ- आरती, अज़ान है,
माँ- गीता और कुरआन है ।
माँ- ठण्ड में गुनगुनी धूप है,
माँ- उस रब का ही एक रूप है ।
माँ- तपती धूप में साया है,
माँ- आदि शक्ति महामाया है ।
माँ- जीवन में प्रकाश है,
माँ- निराशा में आस है ।
माँ- महीनों में सावन है,
माँ- गंगा सी पावन है ।
माँ- वृक्षों में पीपल है,
माँ- फलों में श्रीफल है ।
माँ- देवियों में गायत्री है,
माँ- मनुज देह में सावित्री है ।
माँ- ईश् वंदना का गायन है,
माँ- चलती फिरती रामायन है ।
माँ- रत्नों की माला है,
माँ- अँधेरे में उजाला है,
माँ- बंदन और रोली है,
माँ- रक्षासूत्र की मौली है ।
माँ- ममता का प्याला है,
माँ- शीत में दुशाला है ।
माँ- गुड सी मीठी बोली है,
माँ- ईद, दिवाली, होली है ।
माँ- इस जहाँ में हमें लाई है,
माँ- की याद हमें अति की आई है ।
माँ- मैरी, फातिमा और दुर्गा माई है,
माँ- ब्रह्माण्ड के कण कण में समाई है ।
माँ- ब्रह्माण्ड के कण कण में समाई है ।
                                  माँ को समर्पित मेरी यह पहली ब्लॉग है ।धन्यवाद

टिप्पणियाँ