जयप्रकाश मठ की हठ
जयप्रकाश मठ जयप्रकाश मठ के आदरणीय मठाधीश महोदय ने चुनाव की घोषणा कर दी है ।मठ मे साधू संतों और सामाजिक तत्वों का पदार्पण विराट कोहली के दाढी और शिखर के मूँछों के साथ शुरू है ।चुनाव मठ की शान है ।शैक्षणिक सम्मान समारोह मे भारत रत्न प्राप्त शिक्षा के क्षेत्र मे आपने शिक्षण काल खंड मे सारे रिकॉर्ड तोर नेता मठ को उन ऊँचाईयों पे ले जाने को व्याकुल है ।अगर मठ मे मठ के शिष्यों की नेतृत्व करने की चुनाव इस आशाँत माहौल मे सम्पन्न हो जाती है तो सम्भव होगा मठाधीश की ज़रूरत ही न पड़े ,सभी आवश्यक कार्य स्वतः इनके सानिध्य मे आने से ही पूर्ण हो जायेंगे ।शिष्यों को मठ मे सुकून मिल जायगा ,शिष्यों को दुसरे मठ जाने की ज़रूरत नही होगी ।शिष्यों के अच्छे दिन आ जायेंगे ।राजनैतिक रुप से अमेरिकी व्हाईट हाउस को पीछे धकेलने वाले के हाथो मे जब शिष्यों की नेतृत्व की कमान जाने मात्र की कल्पना से ही मठ की ऑस्कर जीतने को लेकर आश्वस्त हो गया हूँ ।मठ के शिष्यों की भी लीला अपरम्पार है ,शिष्य अपने प्रकाण्ड तीक्ष्ण शैक्षणिक दुव...