जयप्रकाश मठ की हठ
जयप्रकाश मठ
जयप्रकाश मठ के आदरणीय मठाधीश महोदय ने चुनाव की घोषणा कर दी है ।मठ मे साधू संतों और सामाजिक तत्वों का पदार्पण विराट कोहली के दाढी और शिखर के मूँछों के साथ शुरू है ।चुनाव मठ की शान है ।शैक्षणिक सम्मान समारोह मे भारत रत्न प्राप्त शिक्षा के क्षेत्र मे आपने शिक्षण काल खंड मे सारे रिकॉर्ड तोर नेता मठ को उन ऊँचाईयों पे ले जाने को व्याकुल है ।अगर मठ मे मठ के शिष्यों की नेतृत्व करने की चुनाव इस आशाँत माहौल मे सम्पन्न हो जाती है तो सम्भव होगा मठाधीश की ज़रूरत ही न पड़े ,सभी आवश्यक कार्य स्वतः इनके सानिध्य मे आने से ही पूर्ण हो जायेंगे ।शिष्यों को मठ मे सुकून मिल जायगा ,शिष्यों को दुसरे मठ जाने की ज़रूरत नही होगी ।शिष्यों के अच्छे दिन आ जायेंगे ।राजनैतिक रुप से अमेरिकी व्हाईट हाउस को पीछे धकेलने वाले के हाथो मे जब शिष्यों की नेतृत्व की कमान जाने मात्र की कल्पना से ही मठ की ऑस्कर जीतने को लेकर आश्वस्त हो गया हूँ ।मठ के शिष्यों की भी लीला अपरम्पार है ,शिष्य अपने प्रकाण्ड तीक्ष्ण शैक्षणिक दुविधा को मठ के तरफ से मिले तोहफ़े के रूप मे संजोये हुए गर्व करते है ।कुछ शिष्य अपने आप को गौरवान्वित महसुस करते है क्युकी मठ की सेवकाल मे वृध्दि होते रहती है तो कुछ शिष्य दुसरे मठ मे भी अपनी उपस्तिथि दर्ज करा खुद से मठ के विकास की रफ्तार पर मुहर लगाते है ।शिष्य कर्मठ है ,तो मठ के पास हठ है ।शिष्य राष्ट्रीय स्तर के मठो के बाहर पकौड़े की स्तिथि देख आलू चप बन खुश दिखते है ।बारम्बार चमत्कार को नमस्कार करने का दिल करता है जब मठ के सहायक मठाधीशो (जिनके कंधे पर शिक्षा छोड़ सभी जिम्मेवारिया होती है ) को भाषण देते हुए देखता हूँ ।उनकी उपस्तिथि मठ की ताज है ,जिसपे किसी भी पाकिस्तान की हिम्मत नही की इंटे हिला सके ।कभी कभी महाराजा की दरबार को देख ऐसा लगता है शायद राजनैतिक,शैक्षणिक ,सामाजिक शुचिता सही मायने मे अम्बेडकर साहब की किताबों मे न होकर यही पर है ,मेरी तो हार्दिक(गुजरात वाला नही ) इच्छा है की न्यायपालिका से गीता जैसे ग्रंथ को हटा मठ के नाम की पुस्तक को देखकर ही कसमे खाई जाये ।महापूरूष तो कभी थे ही नही ,हमारे मठ की अगर सर्वे की जाये तो महान महापूरूषो की देश की खोज को विराम मिलेगा ।मठ,मठ के सहायक मठाधीशों और शिष्यों का आपसी प्यार परिणाम को प्रभावित नही करते है ।परिणाम का इनाम तो आपके मठ के लिये किये गये अकुट श्रध्दा और स्नेह का परिणाम होता है ।आदरणीय मठाधीश महोदय की जिम्मेवारी तो उसी दिन ख़त्म हो जाती है जिस दिन शिष्यों से नाता तोर मठ के महापूरूषो के सहायतार्थ सबल सोच को आगे बढ़ाते है ।खैर मठ की अपनी परम्परा है ,उसूल है ,आदर्श है ,मान है ,स्वाभिमान है ,संस्कृति है ,संस्कार है जिसको कोई बदलने की कोशिश नही करता । मठ के तौर तरीकों के साथ तारतम्यता बना सब मठ के सामने नतमस्तक हो जाते है ।मठ का विकास कूछ यूँ ही नही हुआ, सतत प्रयत्न का नतीजा है ।मठ के बाहर मठ की तारीफ सुन दिल बाग बाग चारबाग हो जाता है ।
मठ को किसी की नज़र ना लगे ।अगर नज़र लगेगी भी तो मठ को विकास की रफ्तार इतनी तेज होने तक मे जितनी समय लगी उससे ज्यादा तो समय लग ही जायगा ।मठ की महानता, मठ के सहायक मठाधीशों और शिष्यों की सहिष्णुता का मै कायल हूँ ,आज से आप भी हो जाइये ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें